गुना नगर: पश्चिम बंगाल में हिंसा और हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन
गुना में विश्व बिंदु परिषद बजरंग दल ने 19 अप्रैल को राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन दिया है। विभाग मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा, पश्चिम बंगाल में वक्फ बिल को लेकर हिंदुओं पर अत्याचार हिंसा दुकानों में आगजनी तोड़फोड़ की जा रही है। बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते है। सुरक्षा केंद्रीय फोर्स के हाथों में दी जाए, SIT से जांच करने सहित अन्य मांग रखी है।