सिधवलिया: कतालपुर पंचायत, जनता बाजार से बलिराम साह के पुत्र दीपक कुमार 18 अगस्त से लापता
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर पंचायत स्थित जनता बाजार निवासी बलिराम साह के पुत्र दीपक कुमार 18 अगस्त से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, दीपक कुमार घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे। लापता होने के समय उन्होंने हाफ पैंट और हाफ शर्ट पहन रखी थी।