धौलपुर: कलेक्टर के निरीक्षण के बाद मचकुंड की साफ-सफाई शुरू, तीर्थराज मचकुंड पर खुलेगी अन्नपूर्णा रसोई
धौलपुर। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने अचानक तीर्थराज मचकुंड धौलपुर का नगर परिषद आयुक्त के साथ निरीक्षण किया। जिसमें मचकुंड सरोवर में गंदगी दिखाई दी। जिस पर जिला कलेक्टर ने फटकार लगाई और सरोवर की साफ सफाई करने के सख्त निर्देश दिए। इसके बाद तीर्थराज मचकुंड की साफ सफाई शुरू हो गई है।