धौलपुर: शहर में अव्यवस्थित तरीके से खड़ी कार और बाइकों को किया गया जब्त, क्रेन से उठवाकर जब्त की गई कारें
धौलपुर। यातायात पुलिस धौलपुर की नई प्रभारी टीनू सोगरवाल लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। उन्होंने जिस दिन से कार्यभार संभाला है उस दिन से ही शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पूरे मन से लगी हुई नजर आ रही हैं। वे लगातार दुकानदारों की समझाईश कर रही हैं और दुकानों के बाहर किए जा रहे अस्थाई अतिक्रमण को भी हटाने की गुजारिश दुकानदारों से कर रही हैं।