बारां: अटरू के ग्राम काचरी में एक दलित परिवार के हटाए गए अतिक्रमण को लेकर मेघवाल समाज 11 अप्रैल को कलेक्टर को ज्ञापन देगा
Baran, Baran | Apr 10, 2025 अटरू तहसील के ग्राम काचरी में दलित समाज के गरीब परिवार का अतिक्रमण के नाम पर घर तोड़ने एवं महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्ण कार्यवाही को लेकर विरोध प्रदर्शन के रूप में जिला कलेक्टर को 11 अप्रेल (शुक्रवार) को दोपहर 12.30 बजे ज्ञापन दिया जाएगा। मेघवाल समाज के सभी बंधु दोपहर 12 बजे चरी घाट रोड स्थित मेघवाल समाज छात्रावास पर एकत्रित होंगे।