बारां: मांगरोल रोड प्यारेराम जी मंदिर से बारां जिले की 35वीं वर्षगांठ पर निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा
Baran, Baran | Apr 10, 2025 बारां जिले की स्थापना की 35वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय बारां महोत्सव के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंण्डबाजों की धुन पर राजसी ठाठबाट और ऊंट-घोड़ों के लावलश्कर के साथ निकली शोभायात्रा में जिले की गौरवशाली संस्कृति साकार हो उठी। शोभायात्रा प्यारे राम जी मंदिर से शुरू हुई।