बारां: कोटा रोड विवेकानंद पार्क में योग एवं ध्यान के कार्यक्रम में बारां वासियों ने उत्साह से भाग लिया
Baran, Baran | Apr 10, 2025 बारां महोत्सव के तहत गुरुवार को विवेकानन्द पार्क में आर्टऑफ लिविंग के द्वारा योग एवं ध्यान प्रशिक्षण के कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साह से भाग लिया। संस्थान की प्रशिक्षिका साधना सिंह ने कार्यक्रम में पहले विभिन्न योग की मुद्राओं का प्रदर्शन कर सभी प्रतिभागियों को स्वास्थ्य, चेतना के बारें में अवगत कराया।