बारां: खेल संकुल में हुए बैलून हादसे के कारण बारां जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रम किए गए निरस्त
Baran, Baran | Apr 10, 2025 खेल संकुल में गुरूवार को सुबह हुए बैलून हादसे के कारण जिला कलेक्टर ने बारां जिला स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया है। बैलून हादसे पर जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने कहा कि हादसे के वक्त संचालक कर रहा था बैलून की टेस्टिंग। मामले में जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।