बारां: दिलोदा गांव में अज्ञात कारणों से विवाहिता ने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, PM के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
Baran, Baran | Apr 10, 2025 सदर थाना क्षेत्र के दिलोदा गांव में बुधवार रात को अज्ञात कारणों के चलते एक विवाहिता ने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।सदर थाना अधिकारी हीरालाल पुनिया ने बताया कि बुलबुल 26 वर्ष पत्नी ललित नागर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है