महोबा: हिंद टायर गली में नौकर ने रेलवे के रिटायर्ड बुजुर्ग और मानसिक विक्षिप्त बेटी को घर में कैद रखा, बुजुर्ग की हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Dec 29, 2025 मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रेलवे से रिटायर्ड ओमप्रकाश सिंह राठौर और उनकी मानसिक विक्षिप्त बेटी को नौकर दंपति ने संपत्ति के लालच में सालों तक घर में कैद रखा। भूख व इलाज न मिलने से बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर हालत में मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की है।