डीडवाना में हर्षोल्लास के साथ निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी पथ संचलन
डीडवाना नगर की ओर से विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन के पावन अवसर पर भव्य 'शताब्दी पथ संचलन' का आयोजन किया गया। बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मन्दिर, डीडवाना से विधि-विधान और प्रार्थना के साथ पथ संचलन का शुभारंभ हुआ।विद्यालय से आरंभ होकर यह पथ संचलन अजमेरी गेट, रॉयल मार्केट, 2 नं. स्कूल, बस स्टेण्ड, मिर्धा पार्क, अशोक स्तम्भ, नागौरी गेट, सदर बाजार, कोट मौहल्ला और महिला पुलिस थाना जैसे शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पं. बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मन्दिर पहुंचकर संपन्न हुआ। संचलन के पूरे मार्ग के दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया और भव्य स्वागत किया।पथ संचलन में बड़ी संख्या में गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने अनुशासन का परिचय देते हुए भाग लिया। संचलन के अंत में पुन: प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस आयोजन से पूरे शहर में देशभक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
Didwana, Nagaur | Oct 18, 2026