बाँगड़ महिला महाविद्यालय, डीडवाना में धूमधाम से मनाया शारदीय नवरात्रा महोत्सव एवं विदाई समारोह
डीडवाना।बाँगड़ महिला महाविद्यालय में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रा महोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ गौरी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने अलग-अलग समूहों में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में गरबा एवं डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक एवं यादगार बनाया। छात्राओं द्वारा माँ गौरी के दरबार की सुंदर सजावट भी की गई।समारोह के दौरान अंतिम वर्ष की छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उनके महाविद्यालय में बिताए गए यादगार पलों को स्मरण किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। छात्राओं को प्रेरित किया गया कि वे आत्मविश्वास, मेहनत एवं सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ें और अपने ज्ञान, संस्कार एवं प्रतिभा से नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें। साथ ही, उन्हें जीवन में आने वाली चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा अपने परिवार एवं महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया। सभी छात्राओं के सुखद, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंजू सिंगी, सरिता लाहोटी, कोमल अग्रवाल, राधा झवर, मनिषा राखेच्छा, रजनी भारूका, राजेश्वरी गुर्जर, माया माथुर, योगिता, पुष्पा काबरा, सहित महिला अभिभावक उपस्थित रहीं।
महाविद्यालय की प्राचार्या सीमा तिवारी ने सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता कंचन चौधरी एवं गिरिजा शर्मा ने किया। अंत में सभी उपस्थितजनों को प्रसाद व उल्पाहार वितरित किया गया।
Didwana, Nagaur | Oct 17, 2026