जमुई टाउन थाना क्षेत्र के सोनाय गांव की रहने वाली सिंपी कुमारी ने गुरुवार दोपहर 12 बजे पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। मारपीट में घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पीड़िता ने टाउन थाने में शिकायत करने की बात कही थी, लेकिन अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया है। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।