प्रतापगढ़: अचलपुर मोहल्ले से कोचिंग के लिए निकला किशोर हुआ लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका
अंतू थाना क्षेत्र के आधारपुर निवासी आकाश पाल उम्र लगभग 17 वर्ष अचलपुर में रिश्तेदार के घर रह कर पढ़ाई करता था। बुधवार को वह अचलपुर से बाबागंज कोचिंग के लिए निकला, पर वापस लौट कर नहीं आया। वापस न लौटने पर परिजन व सगे संबंधित खोजबीन किए किंतु उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। परिजन गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है।