हरदोई: जिला अस्पताल में भर्ती पिहानी के नवोदय विद्यालय की छात्राओं का जिलाधिकारी ने जाना हाल
Hardoi, Hardoi | Jul 25, 2025 छात्राओं की तबियत अचानक खराब होने की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अनुनय झा मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहाँ पर उन्होंने रेफर की गई बच्चियों से बातचीत की व उनका हाल-चाल जाना। जिला अधिकारी ने बताया की बच्चियों की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले जाया गया।