हरदोई: पिहानी के नवोदय विद्यालय में गर्मी के चलते 20 से अधिक बच्चे बीमार, 2 छात्राएं मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर
Hardoi, Hardoi | Jul 25, 2025 बताया जा रहा है कि वोल्टेज बेहद कम होने से पंखे बहुत धीमी गति से चल रहे थे, जिससे छात्रों को गर्मी में भारी परेशानी हुई। इसी कारण स्कूल में पढ़ने वाले 20 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से 12 को तत्काल पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर हालत में दो छात्राओं को हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।