हरदोई: सेमरा चौराहे पुलिस चौकी के पास सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बस ने मारी टक्कर, हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Jul 25, 2025 हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के हुसियापुर मजरा मझिला गांव निवासी हरिश्चंद्र की किराना की दुकान थी।हरिश्चंद्र शुक्रवार की सुबह दुकान का सामान लेने के लिए सेमरा बाजार गए थे। उन्होंने थोक की परचून की दुकान से सामान लिया। सामान लेकर वह सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान बिलग्राम हरदोई मार्ग पर सेमरा चौराहे पुलिस चौकी के पास प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी।