हरदोई: हुसैनपुर सहोरा पुल के पास शारदा नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने शव को बाहर निकाला
Hardoi, Hardoi | Jul 25, 2025 हरदोई के बावन क्षेत्र में स्थित हुसैनपुर सहोरा पुल के पास शारदा नहर में एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिला।स्थानीय लोगों ने जब शव को शारदा नहर में उतराते देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नहर के किनारे पहुंच गए और शव की पहचान करने का प्रयास करने लगे।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को शारदा नहर से बाहर निकलवाया।