छपरा जिला निबंधन कार्यालय में पेपरलेस व्यवस्था को और आसान बनाने की तैयारी।
#छपरा: जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निबंधन कार्यालय का निरीक्षण कर आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ‘मे आई हेल्प यू’ काउंटर को बेहतर बनाने, तीन हेल्पडेस्क शुरू करने, फ्लो चार्ट और चेकलिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा कार्यालय के बाहर FAQ की जानकारी के लिए होर्डिंग और टीवी स्क्रीन लगाने, चालान जमा करने का समय बढ़ाकर शाम 4 बजे करने तथा बेहतर गुणवत्ता में दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कलर प्रिंटर की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि पेपरलेस निबंधन व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को कम समय में, कम परेशानी के साथ पारदर्शी और सुविधाजनक सेवा उपलब्ध कराना है।
पूरी खबर पढ़ें—लिंक कमेंट बॉक्स में।
#Chhapra #Saran #Bihar #PaperlessRegistration #SaranNews #KaawKaawNews District Administration Saran
Chapra, Saran | Aug 22, 2026