गिरिडीह: शास्त्री नगर के 11 वर्षीय शसावत सिंहा ने बांसुरी पर छठ गीत बजाकर गिरिडीह में सबका दिल जीता
गिरिडीह के शास्त्री नगर निवासी और सिविल के प्रख्यात अधिवक्ता पंकज सिंहा के पुत्र शसावत कुमार सिंहा ने अपनी कला से सबका दिल जीत लिया है। बुधवार शाम 5 बजे इसने बांसुरी से छठ गीत का धुन निकाल कर लोगों को हतप्रभ कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, मात्र 11 वर्ष का शसावत, जो कार्मेल स्कूल में पांचवीं कक्षा के छात्र हैं।