गिरिडीह: गिरिडीह के पावर हाउस चौक स्थित द गैलेक्सी में झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के कार्यालय का उद्घाटन
गिरिडीह के पावर हाउस चौक स्थित द गैलेक्सी में बुधवार को 12 बजे झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के नवनिर्मित क्षेत्रीय कार्यालय एवं गिरिडीह शाखा का उद्घाटन विधिवत रूप से किया गया। मौके पर जे आर जी बैंक झारखंड राज्य के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार द्वारा दीप प्रज्वलित कर शाखा का उद्घाटन किया गया ।