गिरिडीह: भेलवा घाटी की एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, सदर अस्पताल में इलाज जारी
भेलवा घाटी की रहने वाली आरती देवी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। बुधवार को 8 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। घरेलू विवाद में जहर खाने के बाद समय रहते ईसके घर वाले मंगलवार रात इसे सदर अस्पताल ले आए जहां ईसका इलाज चल रहा है। आरती देवी का पति वकील साव सूरत में काम करता है। वह सोमवार शाम को सूरत से अपने घर आया था।