गिरिडीह: मकतपुर के बांग्ला स्कूल में काली पूजा के बाद सिंदूर खेला यानी सिंदूर की होली मनाई गई
मकतपुर के बांग्ला स्कूल में बुधवार को 5 बजे काली पूजा के बाद सिंदूर खेला यानी सिंदूर की होली खेली गई। यह बंगाली समुदाय की एक महत्पूर्ण परंपरा है, जिसमें महिलाएं मां काली की प्रतिमा को विसर्जन से पहले एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर विदाई देती हैं। यह रस्म काली पूजा के अंतिम दिन, विसर्जन से ठीक पहले की जाती है।