गिरिडीह: छठ व्रत की पवित्र शुरुआत: महिलाओं ने गेहूं धोकर और चावल चुनकर तैयारी शुरू की
श्रद्धा, आस्था और पवित्रता के प्रतीक का छठ व्रत की विधिवत शुरुआत बुधवार सुबह 8 बजे से गेहूं धोने एवं चावल चुनने की परंपरा से की गई। बरगंडा मेट्रोस गली समेत जिले भर में महिलाओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ व्रत की तैयारियाँ आरंभ कीं। इस अवसर पर घर-आंगन में पवित्रता और भक्ति का वातावरण बना रहा।