बारां: बालापुरा बरूनी घूम पर बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली में घुसी, एक की मौत, दो घायल
Baran, Baran | Apr 21, 2025 बालापुरा बरूनी घूम पर रविवार रात नौ बजे करीब बाइक अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर ट्राली में घुस गई इस घटना में एक युवक की मौत हो गई व दो युवक घायल हो गए एक घायल को कोटा रैफर किया है। किशनगंज थाने के हेड कांस्टेबल संजय हांडा ने बताया कि इस घटना में सीवनी गांव निवासी टिंकू पुत्र रामप्रसाद सहरिया की मौत हो गई मांगरोल निवासी अंकित व सीवनी निवासी दीपक घायल हो गया।