Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

*साइबर जागरूकता अभियान Safe click 2.0* ---- *पटेल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल में सायबर अपराध व उनसे संबंधी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया* इंदौर, 25 जून 2026 मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से राज्य स्तरीय अभियान ‘सेफ क्लिक 2026’ का शुभारंभ किया गया है। वर्ष 2025 में आयोजित अभियान की सफलता के बाद इस वर्ष इसका दूसरा संस्करण 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में पटेल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट इंदौर में उपस्थित लगभग 100 छात्र-छात्राओ तथा शिक्षकों को वर्तमान समय में हो रहे सायबर अपराध व उनसे सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गयी तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल इन्दौर के लगभग 500 विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव संबंधी जानकारी युक्त पर्चे एवं पुस्तिकाएँ वितरित की गई। साथ ही पीपीटी एवं क्विज के माध्यम से सायबर अपराधों से बचाव के उपाय, मोबाइल फोन का सुरक्षित उपयोग, "सेफ क्लिक" के सिद्धांत, घटना घटित होने पर समय पर शिकायत दर्ज कराने का महत्व, हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग, तथा साइबर क्राइम पोर्टल एवं "संचार साथी” एप्लीकेशन के उपयोग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई एवं शपथ दिलाई गई। #JansamparkMP #indore #इंदौर #CyberAwareness #SafeClick2026 CM Madhya Pradesh Indore Police

Indore, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

MORE NEWS

*नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प*
--- 
*माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय इंदौर में एक दिवसीय नशा जागरूकता कार्यशाला आयोजित*
इंदौर, 25 जून 2026
   सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, इंदौर संभाग एवं उम्मीद नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में "विकसित भारत की पहचान – नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, मोती तबेला, इंदौर में एक दिवसीय नशा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
    कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरुणा कुसुमाकर ने छात्राओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। मनोचिकित्सक डॉ. विजय रघुवंशी ने बताया कि नशा एक गंभीर मानसिक एवं चिकित्सकीय बीमारी है, जिसका समय पर उपचार संभव है। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर श्री रजत नागदा ने युवाओं को सकारात्मक सोच एवं जागरूकता का संदेश दिया, जबकि संयुक्त संचालक श्री पवन चौहान ने नशा मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी का आंदोलन बताया। उम्मीद नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के श्री महेंद्र शेखावत ने नशाग्रस्त व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता एवं उपचार की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ सलूजा द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए युवाओ को नशे से दूर रहने की सलाह दी।
    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "निलांजन नुक्कड़ वाले ग्रुप" द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक रहा, जिसने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपेंद्र शेखावत ने किया।
समापन पर सभी प्रतिभागियों ने "नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें" का संकल्प लिया। छात्राओं को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए ।
#JansamparkMP 
#indore
#इंदौर

*नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने लिया नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प* --- *माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय इंदौर में एक दिवसीय नशा जागरूकता कार्यशाला आयोजित* इंदौर, 25 जून 2026 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, इंदौर संभाग एवं उम्मीद नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में "विकसित भारत की पहचान – नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत माता जीजाबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, मोती तबेला, इंदौर में एक दिवसीय नशा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता कर नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अरुणा कुसुमाकर ने छात्राओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। मनोचिकित्सक डॉ. विजय रघुवंशी ने बताया कि नशा एक गंभीर मानसिक एवं चिकित्सकीय बीमारी है, जिसका समय पर उपचार संभव है। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर श्री रजत नागदा ने युवाओं को सकारात्मक सोच एवं जागरूकता का संदेश दिया, जबकि संयुक्त संचालक श्री पवन चौहान ने नशा मुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी का आंदोलन बताया। उम्मीद नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के श्री महेंद्र शेखावत ने नशाग्रस्त व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता एवं उपचार की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ सलूजा द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए युवाओ को नशे से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "निलांजन नुक्कड़ वाले ग्रुप" द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक रहा, जिसने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपेंद्र शेखावत ने किया। समापन पर सभी प्रतिभागियों ने "नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें" का संकल्प लिया। छात्राओं को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए । #JansamparkMP #indore #इंदौर

Indore, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

*पश्चिमी इंदौर बन रहा देश का उभरता लॉजिस्टिक्स हब*
---
*2000 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश से बदल रही तस्वीर*
इंदौर, 25 जून 2026
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स अधोसंरचना के विकास को नई गति मिली है। राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियां, बेहतर कनेक्टिविटी तथा निवेशकों को त्वरित सुविधाएं उपलब्ध कराने के परिणामस्वरूप इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र देश के सबसे आकर्षक औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स गंतव्यों में उभर रहा है। विकसित हो रहा यह लॉजिस्टिक्स नेटवर्क प्रदेश को नेशनल फ्रेट कॉरीडोर एवं एक्सप्रेस-वे से जोड़ते हुए उद्योगों की लागत कम करने, निर्यात बढ़ाने तथा निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
 इंदौर एवं पीथमपुर क्षेत्र तेजी से मध्य भारत के प्रमुख लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन हब के रूप में विकसित हो रहे हैं। पश्चिमी इंदौर में विकसित हो रही विभिन्न लॉजिस्टिक्स परियोजनाएं न केवल औद्योगिक विकास को नई गति देंगी, बल्कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन, निवेश आकर्षण तथा निर्यात गतिविधियों के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की लॉजिस्टिक्स कंपनियों द्वारा किए जा रहे निवेश इस क्षेत्र की बढ़ती संभावनाओं और मजबूत औद्योगिक आधार को दर्शा रहे हैं एवं विदेशी निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं।
 पीथमपुर में लगभग '255 एकड़' क्षेत्र में विकसित किया जा रहा 'मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP)' इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। लगभग 'रूपये 1,110 करोड़' लागत की इस परियोजना पर अब तक 'रूपये 160 करोड़' व्यय किए जा चुके हैं। पार्क में '4 लाख वर्गफुट वयरहाउसिंग स्पेस' का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा '150 कमरों वाले होटल' का निर्माण भी किया जा रहा है। पार्क में वेयरहाउसिंग संचालन अगले माह से प्रारंभ होने की संभावना है।
 यह परियोजना सड़क एवं रेल दोनों माध्यमों से जुड़ी होगी, जिससे माल परिवहन की लागत एवं समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। पार्क में '25 एकड़ क्षेत्र वाणिज्यिक गतिविधियों' के लिए तथा '25 एकड़ क्षेत्र कस्टम बाउंड इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) एवं वेयरहाउसिंग सुविधाओं' के लिए आरक्षित किया गया है। देश के विभिन्न हिस्सों एवं बंदरगाहों तक तेज और किफायती पहुंच उपलब्ध कराने वाला यह पार्क क्षेत्र के उद्योगों को वैश्विक सप्लाई चेन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस परियोजना से लगभग '10,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार' सृजित होने की संभावना है।
 इसी प्रकार, माचल (इंदौर) में 'Xsio Logistics Park' द्वारा लगभग '22.3 हेक्टेयर' क्षेत्र में 'रूपये 600 करोड़' के निवेश से आधुनिक लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना में अत्याधुनिक वेयरहाउसिंग, स्मार्ट इन्वेंट्री प्रबंधन, कोल्ड चेन, ट्रांसपोर्टेशन सपोर्ट, ट्रक टर्मिनल तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परियोजना से लगभग '4,000 रोजगार' सृजित होने का अनुमान है तथा यह इंदौर क्षेत्र में ई-कॉमर्स, विनिर्माण एवं वितरण गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।
 पीथमपुर सेक्टर-7 में 'कामाख्या लॉजिस्टिक्स पार्क' भी विकसित किया जा रहा है, जिसमें लगभग '20 एकड़' क्षेत्र में 'रूपये 127 करोड़' का निवेश प्रस्तावित है। यह परियोजना क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को आधुनिक वेअरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स सुविधाएं उपलब्ध कराएगी तथा लगभग '200 लोगों को रोजगार' प्रदान करेगी। परियोजना से पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र को स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता की लॉजिस्टिक्स सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह पार्क भी शीघ्र ऑपरेशनल होने जा रहा है।
 इसके अतिरिक्त, 'Gateway Distriparks' द्वारा पीथमपुर क्षेत्र में लगभग '30 एकड़ निजी भूमि' का अधिग्रहण कर 'रूपये 200 करोड़ का निवेश एवं '450 लोगों को रोजगार' प्रस्तावित है, उनके द्वारा एक बड़े लॉजिस्टिक्स पार्क के विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यह निवेश क्षेत्र में निजी क्षेत्र की बढ़ती रुचि का प्रमाण है। प्रस्तावित परियोजना के विकसित होने से वेयरहाउसिंग, कंटेनर हँडलिंग, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन तथा वेल्यू एडेड लॉजिस्टिक्स सेवाओं की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
 इन सभी परियोजनाओं को मिलाकर पश्चिमी इंदौर एवं पीथमपुर क्षेत्र में 'रूपये 2,000 करोड़ से अधिक का प्रत्यक्ष निवेश' आकार ले रहा है, जबकि आने वाले वर्षों में इससे जुड़े सहायक निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के माध्यम से यह आंकड़ा और अधिक बढ़ने की संभावना है। इन परियोजनाओं से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से '14,650 से अधिक रोजगार अवसर' सृजित होंगे। साथ ही ट्रांसपोर्ट, वेयरहाउसिंग, पैकेजिंग, कोल्ड चेन, होटल, रिटेल एवं अन्य सहायक सेवाओं में भी व्यापक आर्थिक गतिविधियां विकसित होंगी।
 इंदौर-पीथमपुर इकोनोमिक कॉरीडोर के विकसित हो जाने से लॉजिस्टिक के साथ-साथ वाणिज्यिक गतिविधियों हेतु भी भूमि उपलब्ध होगी एवं इससे क्षेत्र का सेवा क्षेत्र में सर्वांगिक विकास होगा, आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी, रोजगार के नवीन अवसर सृजित होंगे, जिससे प्रदेश के युवा को प्रदेश में रोजगार मिलेगा।
 पीथमपुर पहले से ही ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल एवं विनिर्माण क्षेत्र का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। विकसित हो रहा यह लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम क्षेत्र की औद्योगिक इकोसिस्टम को और मजबूत करेगा तथा उद्योगों को कच्चे माल और तैयार उत्पादों के परिवहन के लिए बेहतर एवं कम लागत वाले विकल्प उपलब्ध कराएगा।
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के अनुरूप मध्य प्रदेश को देश का अग्रणी औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स केंद्र बनाने की दिशा में इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र की ये परियोजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। इन परियोजनाओं से न केवल बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार सृजित होगा, बल्कि प्रदेश की औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता, निर्यात क्षमता तथा राष्ट्रीय सप्लाई चेन में मध्य प्रदेश की भागीदारी को भी नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। विकसित हो रहा यह लॉजिस्टिक्स हब आने वाले वर्षों में पश्चिमी इंदौर को देश के सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं वितरण केंद्रों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
#IndustrialGrowth #LogisticsHub #InvestInMP #JansamparkMP #indore #इंदौर
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

*पश्चिमी इंदौर बन रहा देश का उभरता लॉजिस्टिक्स हब* --- *2000 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश से बदल रही तस्वीर* इंदौर, 25 जून 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स अधोसंरचना के विकास को नई गति मिली है। राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियां, बेहतर कनेक्टिविटी तथा निवेशकों को त्वरित सुविधाएं उपलब्ध कराने के परिणामस्वरूप इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र देश के सबसे आकर्षक औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स गंतव्यों में उभर रहा है। विकसित हो रहा यह लॉजिस्टिक्स नेटवर्क प्रदेश को नेशनल फ्रेट कॉरीडोर एवं एक्सप्रेस-वे से जोड़ते हुए उद्योगों की लागत कम करने, निर्यात बढ़ाने तथा निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इंदौर एवं पीथमपुर क्षेत्र तेजी से मध्य भारत के प्रमुख लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन हब के रूप में विकसित हो रहे हैं। पश्चिमी इंदौर में विकसित हो रही विभिन्न लॉजिस्टिक्स परियोजनाएं न केवल औद्योगिक विकास को नई गति देंगी, बल्कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन, निवेश आकर्षण तथा निर्यात गतिविधियों के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की लॉजिस्टिक्स कंपनियों द्वारा किए जा रहे निवेश इस क्षेत्र की बढ़ती संभावनाओं और मजबूत औद्योगिक आधार को दर्शा रहे हैं एवं विदेशी निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं। पीथमपुर में लगभग '255 एकड़' क्षेत्र में विकसित किया जा रहा 'मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP)' इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। लगभग 'रूपये 1,110 करोड़' लागत की इस परियोजना पर अब तक 'रूपये 160 करोड़' व्यय किए जा चुके हैं। पार्क में '4 लाख वर्गफुट वयरहाउसिंग स्पेस' का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा '150 कमरों वाले होटल' का निर्माण भी किया जा रहा है। पार्क में वेयरहाउसिंग संचालन अगले माह से प्रारंभ होने की संभावना है। यह परियोजना सड़क एवं रेल दोनों माध्यमों से जुड़ी होगी, जिससे माल परिवहन की लागत एवं समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। पार्क में '25 एकड़ क्षेत्र वाणिज्यिक गतिविधियों' के लिए तथा '25 एकड़ क्षेत्र कस्टम बाउंड इनलैंड कंटेनर डिपो (ICD) एवं वेयरहाउसिंग सुविधाओं' के लिए आरक्षित किया गया है। देश के विभिन्न हिस्सों एवं बंदरगाहों तक तेज और किफायती पहुंच उपलब्ध कराने वाला यह पार्क क्षेत्र के उद्योगों को वैश्विक सप्लाई चेन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस परियोजना से लगभग '10,000 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार' सृजित होने की संभावना है। इसी प्रकार, माचल (इंदौर) में 'Xsio Logistics Park' द्वारा लगभग '22.3 हेक्टेयर' क्षेत्र में 'रूपये 600 करोड़' के निवेश से आधुनिक लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना में अत्याधुनिक वेयरहाउसिंग, स्मार्ट इन्वेंट्री प्रबंधन, कोल्ड चेन, ट्रांसपोर्टेशन सपोर्ट, ट्रक टर्मिनल तथा अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परियोजना से लगभग '4,000 रोजगार' सृजित होने का अनुमान है तथा यह इंदौर क्षेत्र में ई-कॉमर्स, विनिर्माण एवं वितरण गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी। पीथमपुर सेक्टर-7 में 'कामाख्या लॉजिस्टिक्स पार्क' भी विकसित किया जा रहा है, जिसमें लगभग '20 एकड़' क्षेत्र में 'रूपये 127 करोड़' का निवेश प्रस्तावित है। यह परियोजना क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को आधुनिक वेअरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स सुविधाएं उपलब्ध कराएगी तथा लगभग '200 लोगों को रोजगार' प्रदान करेगी। परियोजना से पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र को स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता की लॉजिस्टिक्स सेवाएं उपलब्ध होंगी। यह पार्क भी शीघ्र ऑपरेशनल होने जा रहा है। इसके अतिरिक्त, 'Gateway Distriparks' द्वारा पीथमपुर क्षेत्र में लगभग '30 एकड़ निजी भूमि' का अधिग्रहण कर 'रूपये 200 करोड़ का निवेश एवं '450 लोगों को रोजगार' प्रस्तावित है, उनके द्वारा एक बड़े लॉजिस्टिक्स पार्क के विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यह निवेश क्षेत्र में निजी क्षेत्र की बढ़ती रुचि का प्रमाण है। प्रस्तावित परियोजना के विकसित होने से वेयरहाउसिंग, कंटेनर हँडलिंग, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन तथा वेल्यू एडेड लॉजिस्टिक्स सेवाओं की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इन सभी परियोजनाओं को मिलाकर पश्चिमी इंदौर एवं पीथमपुर क्षेत्र में 'रूपये 2,000 करोड़ से अधिक का प्रत्यक्ष निवेश' आकार ले रहा है, जबकि आने वाले वर्षों में इससे जुड़े सहायक निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के माध्यम से यह आंकड़ा और अधिक बढ़ने की संभावना है। इन परियोजनाओं से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से '14,650 से अधिक रोजगार अवसर' सृजित होंगे। साथ ही ट्रांसपोर्ट, वेयरहाउसिंग, पैकेजिंग, कोल्ड चेन, होटल, रिटेल एवं अन्य सहायक सेवाओं में भी व्यापक आर्थिक गतिविधियां विकसित होंगी। इंदौर-पीथमपुर इकोनोमिक कॉरीडोर के विकसित हो जाने से लॉजिस्टिक के साथ-साथ वाणिज्यिक गतिविधियों हेतु भी भूमि उपलब्ध होगी एवं इससे क्षेत्र का सेवा क्षेत्र में सर्वांगिक विकास होगा, आर्थिक गतिविधियां बढ़ेगी, रोजगार के नवीन अवसर सृजित होंगे, जिससे प्रदेश के युवा को प्रदेश में रोजगार मिलेगा। पीथमपुर पहले से ही ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल एवं विनिर्माण क्षेत्र का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है। विकसित हो रहा यह लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम क्षेत्र की औद्योगिक इकोसिस्टम को और मजबूत करेगा तथा उद्योगों को कच्चे माल और तैयार उत्पादों के परिवहन के लिए बेहतर एवं कम लागत वाले विकल्प उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के अनुरूप मध्य प्रदेश को देश का अग्रणी औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स केंद्र बनाने की दिशा में इंदौर-पीथमपुर क्षेत्र की ये परियोजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। इन परियोजनाओं से न केवल बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार सृजित होगा, बल्कि प्रदेश की औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता, निर्यात क्षमता तथा राष्ट्रीय सप्लाई चेन में मध्य प्रदेश की भागीदारी को भी नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। विकसित हो रहा यह लॉजिस्टिक्स हब आने वाले वर्षों में पश्चिमी इंदौर को देश के सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं वितरण केंद्रों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। #IndustrialGrowth #LogisticsHub #InvestInMP #JansamparkMP #indore #इंदौर CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Indore, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 4.598 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
#Indore #CrimeBranch #DrugBust #GanjaSeized #NDPSAct

#इंदौर #क्राइमब्रांच #गांजाबरामद #नशातस्करी #एनडीपीएसएक्ट

Indore Crime Branch

Ganja Seized

Drug Trafficking

NDPS Act

Police Action

इंदौर क्राइम ब्रांच

गांजा जब्ती

नशा तस्करी

एनडीपीएस एक्ट

पुलिस कार्रवाई

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 4.598 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार #Indore #CrimeBranch #DrugBust #GanjaSeized #NDPSAct #इंदौर #क्राइमब्रांच #गांजाबरामद #नशातस्करी #एनडीपीएसएक्ट Indore Crime Branch Ganja Seized Drug Trafficking NDPS Act Police Action इंदौर क्राइम ब्रांच गांजा जब्ती नशा तस्करी एनडीपीएस एक्ट पुलिस कार्रवाई

Indore, Indore | Jun 25, 2026

इंदौर पुलिस अलर्ट मोड पर 

आगामी त्यौहारों को लेकर इंदौर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र थाना खजराना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में एसीपी खजराना श्री कुंदन मंडलोई के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

 पुलिस ने आमजन से शांति, सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाने की अपील की, वहीं असामाजिक तत्वों को सख्त कार्रवाई का संदेश भी दिया।

 प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन पेट्रोलिंग के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

 इंदौर पुलिस का संकल्प - सुरक्षित त्योहार, शांतिपूर्ण शहर।

#IndorePolice #FlagMarch #Moharram2026 #Indore #SafetyFirst DronePatrolling LawAndOrder SafeCity PoliceAlert IndoreNews FestivalSecurity KhajranaPolice

इंदौर पुलिस अलर्ट मोड पर आगामी त्यौहारों को लेकर इंदौर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र थाना खजराना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में एसीपी खजराना श्री कुंदन मंडलोई के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस ने आमजन से शांति, सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाने की अपील की, वहीं असामाजिक तत्वों को सख्त कार्रवाई का संदेश भी दिया। प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन पेट्रोलिंग के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इंदौर पुलिस का संकल्प - सुरक्षित त्योहार, शांतिपूर्ण शहर। #IndorePolice #FlagMarch #Moharram2026 #Indore #SafetyFirst DronePatrolling LawAndOrder SafeCity PoliceAlert IndoreNews FestivalSecurity KhajranaPolice

Indore, Indore | Jun 25, 2026