इंदौर पुलिस अलर्ट मोड पर
आगामी त्यौहारों को लेकर इंदौर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र थाना खजराना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में एसीपी खजराना श्री कुंदन मंडलोई के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।
पुलिस ने आमजन से शांति, सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाने की अपील की, वहीं असामाजिक तत्वों को सख्त कार्रवाई का संदेश भी दिया।
प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन पेट्रोलिंग के जरिए हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
इंदौर पुलिस का संकल्प - सुरक्षित त्योहार, शांतिपूर्ण शहर।
#IndorePolice #FlagMarch #Moharram2026 #Indore #SafetyFirst DronePatrolling LawAndOrder SafeCity PoliceAlert IndoreNews FestivalSecurity KhajranaPolice
Indore, Indore | Jun 25, 2026