Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Indore

@projsindore
1001Followers
0Following
*28 दिवसीय अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन*
इंदौर, 05 अक्टूबर 2026
 स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा 01 सितंबर से 05 अक्टूबर 2026 तक शासकीय महाविद्यालय खजराना के विद्यार्थियों के लिए '28 दिवसीय अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम' आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का विषय "Food Preservation, Millets or Soya Products Processing and Packaging" रहा।
 प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न मिलेट्स एवं सोया आधारित खाद्य उत्पादों के निर्माण के साथ-साथ "Costing, Packaging, Marketing, Labelling, Food Hygiene, or Sanitation" का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने चॉकलेट, मिलेट्स लड्डू एवं नमकीन, चीला, नाचोज, सोया मिलेट्स कटलेट, खिचड़ी. विभिन्न प्रकार की कुकीज़, केक, ब्रेड एवं मिलेट्स पिज्जा आदि तैयार करना सीखा।
 कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं ने समान उत्साह के साथ सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार उत्पादों का स्टाल भी लगाए गए। इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक कौशल के साथ अपने उत्पादों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की समझ विकसित करने का अवसर मिला।
 प्रशिक्षण का 'समापन समारोह 05 अक्टूबर को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 'संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव जी, जनभागीदारी उपाध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय खजराना इंदौर, महाविद्यालय की प्राचार्य 'डॉ. अर्चना शर्मा' जिला नोडल अधिकारी" डॉ. सीमा तिवारी, CEDMAP के जिला समन्वयक श्री विजय चौरे एवं महाविद्यालय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद  के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।
 समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया तथा प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण की प्रशिक्षक 'सुश्री शिवांगी मिश्रा जी के योगदान की सराहना की गई।
 यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं के प्रति जागरूकता एवं आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में उपयोगी एवं सफल पहल रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. समृद्धि सिंह बिसेन ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रो. कोमल पाटीदार ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
---
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ 06 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे सांदीपनि कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महूनाका इंदौर में होगा। सांसद श्री शंकर लालवानी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nationalwormday nis:value=NationalWormDay nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रीयकृमिमुक्तिदिवस nis:value=राष्ट्रीयकृमिमुक्तिदिवस nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान-2026

सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निःशुल्क राशन की सुविधा मिलने से श्रीमती प्रीति चौहान के परिवार को आर्थिक राहत मिली है। महंगाई के कारण राशन की व्यवस्था में आने वाली कठिनाई अब कम हुई है। निःशुल्क खाद्यान्न मिलने से परिवार के अन्य आवश्यक खर्चों के लिए भी आर्थिक संसाधन उपलब्ध हो पा रहे हैं।
श्रीमती प्रीति चौहान ने योजना से मिली इस राहत के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गरीब_कल्याण_अन्न_योजना nis:value=गरीब_कल्याण_अन्न_योजना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
*दो करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से पालिया में शीघ्र बनेगा नया अस्पताल  : मंत्री श्री सिलावट*
---
*पालिया में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट,  कुष्ठ मुक्त समाज की दिलाई शपथ*
इंदौर, 5 अक्टूबर 2026
     जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट की उपस्थिति में सेवा सेतु अभियान के तहत विकासखंड सांवेर के ग्राम पालिया में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सिविल हॉस्पिटल सांवेर एवं अरबिंदो अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, उपचार एवं आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
     मंत्री श्री सिलावट ने शिविर में उपस्थित जनसमुदाय, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को कुष्ठ उन्मूलन की शपथ दिलाई। सभी ने अपने ग्राम, नगर, प्रदेश और देश को कुष्ठ मुक्त बनाने का संकल्प लिया। श्री सिलावट ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की सहज उपलब्धता आवश्यक है। उन्होंने घोषणा की कि पालिया की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र ही लगभग 2 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से नए पालिया अस्पताल का शिलान्यास एवं निर्माण कार्य किया जाएगा।
      शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने एनडीडी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट के सेवन एवं इसके लाभों के बारे में बताया तथा 6 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होने वाले आगामी अभियान की जानकारी भी दी। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. समर्थ शुक्ला, डॉ. सोमिल, पालिया के मेडिकल ऑफिसर डॉ. हेमंत रघुवंशी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
*490 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*
     शिविर में 490 मेडिकल रजिस्ट्रेशन किए गए तथा मरीजों का उपचार कर आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। 165 लोगों की आभा (ABHA) आईडी बनाई गई और आयुष्मान योजना की जानकारी दी गई। 48 लोगों की कुष्ठ रोग जांच की गई। 55 लोगों की नेत्र जांच कर जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए गए। 45 लोगों की ईएनटी जांच की गई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के अंतर्गत 300 एएनसी जांच की गई। दिव्यांगजनों के लिए मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रमाण-पत्र बनाने की कार्यवाही भी शिविर में की गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasetuabhiyan nis:value=SevaSetuAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthcamp nis:value=HealthCamp nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
Tulsi Silawat
*मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों और महिलाओं से किया संवाद*
---
*सेवा संकल्प अभियान के तहत कनाडिया में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित*
---
*स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों के आंखों की जांच, 76 लोगों की कैंसर संबंधी जांच*
इंदौर, 5 अक्टूबर 2026
  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सांवेर के कनाडिया स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा बच्चों, महिलाओं और क्षेत्रवासियों से संवाद कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
 कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंचने पर बच्चों का पुष्पों से स्वागत किया गया। मंत्री श्री सिलावट ने बच्चों से आत्मीयता से संवाद किया और उनकी पढ़ाई, खेलकूद तथा आंगनवाड़ी केन्द्र में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी केन्द्र आने तथा पौष्टिक आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी केन्द्र में आने वाले बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के संबंध में चर्चा की।
 कार्यक्रम में "सशक्त नारी, सशक्त परिवार" की भावना को साकार करते हुए महिलाओं द्वारा व्यंजन प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से पौष्टिक एवं पारंपरिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। मंत्री श्री सिलावट ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिलाओं से संवाद किया तथा पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिवार के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और महिलाओं के सशक्तिकरण से ही परिवार एवं समाज मजबूत बनता है।
 आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। लायंस क्लब के सहयोग से आंखों की जांच एवं कैंसर अवेयरनेस शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 100 मरीजों की आंखों की जांच की गई तथा 76 लोगों की कैंसर संबंधी जांच एवं जागरूकता गतिविधियां की गईं। जरूरतमंद मरीजों को आगे की चिकित्सा सुविधा एवं उपचार के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। शिविर में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा 25 गर्भवती महिलाओं तथा 26 धात्री महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण, आवश्यक सावधानियों तथा प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
 कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों को आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए 30 टेबल-कुर्सियां तथा 6 लोहे की रेक वितरित की गईं। इससे आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के बैठने तथा आवश्यक सामग्री को व्यवस्थित रखने की सुविधा बेहतर होगी।
 मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला, बाल विकास, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित विभागीय अमले से कहा कि वे अपने क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों से निरंतर संपर्क बनाए रखें तथा किसी भी पात्र हितग्राही को शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने दें। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। 
-----
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=anganwadi nis:value=Anganwadi nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
Tulsi Silawat 
Jansampark Madhya Pradesh
सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय इंदौर में छात्राओं ने नवाचार, AI कौशल, महिला स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़ी विविध गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=womenempowerment nis:value=WomenEmpowerment nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
Video 6
*भारत में जेन-जी को तरूण भारत कहना सर्वाधिक उपयुक्त - श्री तोमर*
---
*स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. द्वारा आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर शामिल हुए,  श्रेष्ठ मीडियाकर्मियों का किया सम्मान*
---
*इंदौर पत्रकारिता के साथ साहित्य, कला, संगीत, संस्कृति आदि क्षेत्रों में भी समृद्ध*
इंदौर, 04 अक्टूबर 2026
 भारत में जेन-जी को तरूण भारत कहना ज्यादा उपयुक्त है। यह वर्ग (जेन-जी) दुनिया की अर्थव्यवस्था में आज अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। दुनिया की बड़ी-बड़ी आईटी कम्पनियां अनुसंधान केन्द्र, प्रबंधन संस्थान आदि के सीईओ आज तरूण भारत (जेन-जी)  है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्राओं के दौरान विदेशों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उपस्थित समुदायों में सर्वाधिक संख्या इसी वर्ग (जेन-जी)  की होती है। प्रदेश में आज जो हजारों स्टार्टअप संचालित हो रहे हैं उनकी कमान भी इसी वर्ग के हाथों में हैं। 
 मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार को स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. द्वारा जाल सभागृह इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के समापन दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विधायक श्री मनोज पटेल, शिक्षाविद श्री स्वप्निल कोठारी, वरिष्ठ पत्रकार श्री गौतम लाहड़ी, श्री प्रवीण खारीवाल, श्री मनोहर लिम्बोदिया, श्री सुदेश तिवारी, श्री नवनीत शुक्ला, श्री शिशिर सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे।
 श्री तोमर ने कहा कि स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. द्वारा आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव तरूण भारत पत्रकारों के सीखने के लिए सबसे बेहतर और उपयुक्त  मंच है। इस आयोजन में देशभर से आये श्रेष्ठ मीडियाकर्मियों के अनुभव को सुनना सुखद है। अधिक से अधिक प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया में पत्रकारों को इसका भरपूर लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि तरूण भारत पर कोई भी विचार थोपा नहीं जाए, क्योंकि यह पीढ़ी बेहद जागरूक और ऊर्जावान है। इस पीढ़ी में देश को आगे ले जाने की अपार क्षमता है। अनुभवी लोग इस पीढ़ी का मार्गदर्शन कर सकते हैं। 
 उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों का कार्य केवल समाचार लिखने तक सीमित नहीं है वरन्तु उसके समग्र आयामों पर चिंतन करना भी जरूरी है। हमारा मीडिया देश की समस्याओं के प्रति बेहद जागरूक है और अब यह कार्य तरूण भारत (जेन-जी)  कर रहा है। 
 उन्होंने कहा कि इंदौर जैसे शहर में पत्रकारिता महोत्सव होना बताता है कि यहां मीडियाकर्मियों से जुड़ी संस्थाएं कितनी जागरूक है। इन्दौर को यूं ही प्रदेश का सिरमौर नहीं कहा जाता है। इंदौर एक ऐसा शहर है जो केवल पत्रकारिता में ही नहीं संगीत, कला, साहित्य, संस्कृति, स्वच्छता आदि क्षेत्रों में भी समृद्ध है। देश का सबसे स्वच्छ बनकर वह आज प्रेरणा दे रहा है। कार्यक्रम में श्री तोमर ने इंदौर के पत्रकारिता घराना पर लिखित पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही फेडरेशन ऑफ क्लब के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के पूर्व श्री तोमर ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरस्कृत छायाचित्रों एवं कार्टून की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकार उपस्थित थे। 
----
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=भारतीयपत्रकारितामहोत्सव nis:value=भारतीयपत्रकारितामहोत्सव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=genz nis:value=GenZ nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
*सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत वृद्धाश्रमों में सेवा, सम्मान एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित*
----
*वृद्धजनों को फल, वस्त्र एवं आवश्यक सामग्री वितरित कर किया सम्मान*
इंदौर, 04 अक्टूबर 2026
  “सेवा संकल्प अभियान–2026” के अंतर्गत संचालित “सेवा मेरा योगदान” अभियान के तहत आज इंदौर जिले के विभिन्न वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों के लिए सेवा, सम्मान, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से वृद्धजनों के प्रति आत्मीयता, सम्मान एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वृद्धाश्रमों में पहुंचकर बुजुर्गों से आत्मीय संवाद किया तथा उन्हें फल, वस्त्र, शाल एवं श्रीफल सहित आवश्यक सामग्री वितरित की।
 परदेशीपुरा स्थित आस्था वृद्धाश्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक श्री रमेश मेंदोला, डॉ. निशांत खरे एवं श्री सुमित मिश्रा ने वृद्धजनों से भेंट की। उन्होंने वृद्धजनों को फल एवं वस्त्र वितरित किए तथा उन्हें भोजन भी करवाया। इस दौरान वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना गया।
 इसी क्रम में पितृ पर्वत पार्किंग के पास स्थित निराश्रित सेवाश्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी ने आश्रम में निवासरत लगभग 135 बुजुर्गों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही जरूरतमंद बुजुर्गों को व्हीलचेयर सहित अन्य आवश्यक उपकरण एवं सामग्री भी प्रदान की गई। सांसद श्री लालवानी ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी। इसके पश्चात राजशांति आश्रम वृद्धाश्रम में भी सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां लगभग 50 बुजुर्गों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री जयपाल चावड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा ग्राम नैनोद के सरपंच श्री सोलंकी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने वृद्धजनों से संवाद कर उन्हें सम्मान एवं अपनत्व का अनुभव कराया।
 राऊ स्थित आशानीलय वृद्धाश्रम में विधायक श्री मधु वर्मा ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया। उन्होंने वृद्धजनों को फल एवं वस्त्र वितरित किए तथा उनके स्वास्थ्य एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।
   बाणगंगा स्थित गणेश बुजुर्ग आश्रम में स्थानीय पार्षद द्वारा वृद्धजनों को फल एवं वस्त्र वितरित कर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने वृद्धजनों से संवाद करते हुए उनके अनुभव एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।
     “सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत जिले के सभी वृद्धाश्रमों में दिनभर वृद्धजनों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों में वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रमों का प्रमुख उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति समाज में सम्मान, आत्मीयता, संवेदनशीलता एवं सेवा की भावना को और मजबूत करना रहा।
 अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किए गए। स्वास्थ्य अमले ने वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारीगण भी सभी वृद्धाश्रमों में उपस्थित रहे और कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का समन्वय किया।

----
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevamerayogdan nis:value=SevaMeraYogdan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
*जेन-जी अपने ज्ञान, कौशल और नवाचार से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 में संकल्पित विकसित भारत के सपने को साकार करने में मुख्य भूमिका निभाएं : मंत्री श्री सिलावट*
---
*स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव इंदौर में शामिल हुए मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट*
इंदौर, 4 अक्टूबर 2026
  जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि भारत युवा देश है, यहाँ सर्वाधिक संख्या युवाओं की है। देश का हृदय स्थल मध्यप्रदेश है और प्रदेश का हृदय स्थल इंदौर है। इंदौर पत्रकारिता की उर्वरा भूमि है, जिसने देश और विदेश को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मूर्धन्य संपादक और पत्रकार दिए है। ऐसे शहर में पत्रकारिता के विभिन्न आयामों पर खुलकर चर्चा होना स्वागत योग्य कदम है। मंत्री श्री सिलावट रविवार को स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा जाल सभागृह, इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में संबोधन दे रहे थे। कार्यक्रम में स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष श्री प्रवीण खारीवाल, इंडियन वुमन्स प्रेस कॉर्प की अध्यक्ष श्रीमती सुजाता राघवन, टीवी पत्रकार सुश्री शिवांगी द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार श्री मनोहर लिम्बोदिया, शिक्षाविद श्री राजेंद्र जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।
 मंत्री श्री सिलावट ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में देश के कौने-कौने से आए सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों की चर्चा से जो अमृत निकलेगा वह भाषायी पत्रकारिता के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तक पत्रकारिता के उत्थान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है और इसके अच्छे परिणाम भी प्राप्त हो रहे है। उन्होंने भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में विशेष रूप से सहभागिता कर रहे ज़ेन-जी पत्रकारों और शोधार्थियों को आव्हान किया कि वे अपने ज्ञान, कौशल और नवाचार से आगे बढ़ें तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 में विकसित भारत के सपने को साकार करें। उन्होंने आगे कहा की जेन-जी भारत का भविष्य है और युग निर्माता है। इसको आगे बढ़ाना हम सब का दायित्व है। भारत को जेन-जी से बहुत अधिक अपेक्षा है। कार्यक्रम का प्रारंभ श्री सिलावट, श्री खारीवाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंत्री श्री सिलावट ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी और जेन-जी पर आधारित कार्टून प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि महोत्सव में मीडियाकर्मियों के साथ छायाकारों को भी महत्त्व दिया गया है।
---
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indian nis:value=Indian nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=journalism_festival nis:value=Journalism_Festival nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=genz nis:value=Genz nis:enabled=true nis:link/>

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
*समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के बच्चों के साथ खड़ा होना सामाजिक दायित्व ही नहीं, सामाजिक जिम्मेदारी भी है — मंत्री श्री सिलावट*
----
*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के संकल्प के अनुरूप आयोजित हुआ सेवा कार्यक्रम*
----
*मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और सांसद श्री शंकर लालवानी ने निराश्रित बच्चों को फल, स्कूल सामग्री एवं पानी की बोतलें वितरित कीं*
इंदौर, 4 अक्टूबर 2026
  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में 'सेवा मेरा योगदान अभियान' एवं 'सेवा संकल्प अभियान-2026' के अंतर्गत रविवार को राजकीय बाल संरक्षण आश्रम, मुराई मोहल्ला, छावनी इंदौर में सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट एवं सांसद श्री शंकर लालवानी ने आश्रम में निवासरत निराश्रित एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ आनंदोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता की तथा बच्चों को फल, स्कूल सामग्री एवं पानी की बोतलें वितरित कीं।
 मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के निराश्रित बच्चों के साथ खड़ा होना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचायक है। ऐसे सेवा कार्य समाज में आपसी सहयोग, करुणा, अपनत्व और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में सेवा और जनकल्याण की भावना को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
 मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि 'सेवा मेरा योगदान' एवं 'सेवा संकल्प अभियान' जैसे प्रयास समाज के प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। सेवा के लिए किया गया छोटा-सा योगदान भी किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ी खुशी और नई उम्मीद का संचार कर सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताना और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करना समाज के प्रति हमारी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करता है।
 सांसद श्री शंकर लालवानी ने भी बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां लाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और सहयोग की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।
 कार्यक्रम का उद्देश्य आश्रम में निवासरत बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताना, उनकी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना तथा उनके जीवन में खुशियां एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी भावनाओं को समझा तथा उन्हें शिक्षा और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
 इस अवसर पर मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, क्षेत्रीय वार्ड पार्षद श्रीमती पंखुरी जैन डोसी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा एवं अधीक्षक श्रीमती मीनाक्षी हरवंश ने आश्रम में उपस्थित बच्चों को फल, स्कूल सामग्री एवं पानी की बोतलें वितरित कीं। सभी ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उनके बेहतर एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 कार्यक्रम में अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा, सहयोग और संवेदना के साथ जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया गया।
----
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
*एमपी ट्रांसको में रात्रिकालीन यार्ड निरीक्षण संस्कृति ने बचाया पॉवर ट्रांसफार्मर, टला बड़ा नुकसान*
---
*आउटसोर्स ऑपरेटरों एवं सुरक्षा कर्मी की सजगता से संभावित दुर्घटना, उपकरण क्षति और आर्थिक हानि का हुआ बचाव*
इंदौर, 04 अक्टूबर 2026
 मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में सब स्टेशनों एवं यार्डों के नियमित रात्रिकालीन निरीक्षण की व्यवस्था अब एक कार्यसंस्कृति का रूप ले चुकी है। इसी कार्यसंस्कृति के तहत नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा स्थित 132 केवी सबस्टेशन में रात्रि कालीन निरीक्षण के दौरान 40 एमवीए क्षमता के पॉवर ट्रांसफार्मर में उत्पन्न हुई असामान्यता का समय रहते पता चल गया। इससे संभावित बुशिंग फेल्योर, उपकरण क्षति, दुर्घटना तथा विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को टालते हुए एक बड़े आर्थिक नुकसान से बचाव किया जा सका।
 पिछले दिनों रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान आउटसोर्स सुरक्षा कर्मी आदर्श लावंशी ने 132 केवी सिवनी मालवा सब स्टेशन के 40 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर से असामान्य आवाज आते हुए सुनी। उन्होंने तत्काल ड्यूटी पर तैनात आउटसोर्स ऑपरेटर श्यामसुंदर गौर एवं नितिन कुमार गौर को इसकी जानकारी दी। तीनों कर्मियों ने स्थिति का सूक्ष्म निरीक्षण किया तथा मामले की गंभीरता को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दी।
 सूचना मिलते ही सहायक अभियंता बी.पी. द्विवेदी तथा कार्यपालन अभियंता (परीक्षण) लक्ष्मण आर्य ने अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शांडिल्य के मार्गदर्शन में लोड डिस्पैच सेंटर से समन्वय स्थापित कर संबंधित पावर ट्रांसफार्मर का आपातकालीन शटडाउन कराया। इसके बाद परीक्षण एवं तकनीकी जांच की गई, जिसमें संबंधित बुशिंग के पैरामीटर असामान्य पाए गए। जांच के आधार पर बुशिंग को बदलने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
 अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश शांडिल्य ने बताया कि यदि बुशिंग की इस असामान्यता का समय रहते पता नहीं चलता तो बुशिंग फेल्योर की स्थिति निर्मित हो सकती थी। ऐसी स्थिति में पावर ट्रांसफार्मर को गंभीर क्षति पहुंचने के साथ दुर्घटना, लंबे समय तक आउटेज तथा आर्थिक नुकसान की संभावना भी थी। उन्होंने कहा कि समय पर की गई रिपोर्टिंग और त्वरित तकनीकी कार्रवाई से संभावित फेल्योर, उपकरण क्षति, दुर्घटना एवं आर्थिक हानि को टाला जा सका।
 मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि सबस्टेशनों में की जाने वाली नियमित रात्रिकालीन निगरानी एवं निरीक्षण व्यवस्था विद्युत प्रणाली की विश्वसनीयता तथा उपकरणों की सुरक्षा के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। उन्होंने आउटसोर्स ऑपरेटर श्यामसुंदर गौर, नितिन कुमार गौर तथा सुरक्षा कर्मी आदर्श लावंशी की विवेक शीलता,सतर्कता एवं सजगता की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किए जाने के निर्देश दिए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mptransco nis:value=MPTransco nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=powersafety nis:value=PowerSafety nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
*एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य कश्यप भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल हुए*
---
*मध्यप्रदेश में 60 हजार से अधिक स्टार्टअप रजिस्टर्ड : एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य कश्यप*
इंदौर, 03 अक्टूबर 2026
 प्रदेश के एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि इंदौर और उज्जैन उत्सव और महोत्सव की नगरी है, जहां आये दिन कोई न कोई सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इंदौर पत्रकारिता की उर्वरा भूमि है, जहां राजेन्द्र माथुर, वैद प्रताप वैदिक से लेकर राहुल बारपुते, कृष्णकुमार अष्ठाना जैसे मूर्धन्य पत्रकार और संपादक हुए हैं। ऐसे शहर में स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. द्वारा तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव आयोजित करना स्वागत योग्य है। इसके लिये आयोजक बधाई के पात्र हैं। मंत्री श्री कश्यप शनिवार को जाल सभागृह इंदौर में भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में अपना मुख्य सम्बोधन दे रहे थे। पत्रकारिता महोत्सव की जानकारी अध्यक्ष श्री प्रवीण खारीवाल ने दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ टीवी पत्रकार श्री मिलिंद खाण्डेकर विशेष रूप से उपस्थित थे। 
 मंत्री श्री कश्यम ने आगे कहा कि जेन-जी पश्चिम की अवधारणा है। भारत में जेन-जी के अलग-अलग मायने हैं। इसलिए अलग-अलग प्रांतों के जेन-जी भी अलग-अलग होंगे। उन्होंने कहा कि जेन-जी एक उद्यमशीलता की उम्र है। जहां पर व्यक्ति बड़े-बड़े सपने देखता है और उसे साकार करने के लिये कड़े परिश्रम की आवश्यकता होती है। आज जेन-जी को ‍‍दिशा देना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता के सामने आज विश्वसनीयता का संकट है। आज की खबरों में प्रामाणिकता का अभाव है। इस पर चिंतन की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई के माध्यम से कई प्रकार की योजनाएं और कार्यक्रम चला रही हैं। प्रदेश में आज 60 हजार स्टार्टअप रजिस्टर्ड है। राज्य शासन ऐसे स्टार्टअप को बुनियादी सुविधाओं के साथ अनुदान भी प्रदान कर रही है। आने वाले दिनों में स्टार्टअप की संख्या और बढ़ेगी। 
  मंत्री श्री कश्यप ने आगे कहा कि आज के जेन-जी को कौशल विकास की अधिक आवश्यकता है। जेन-जी को नये आइडिया के साथ कौशल पर भी ध्यान देंगे तो देश तेजी से तरक्की करेगा। उन्होंने जेन-जी से आव्हान किया कि वे इस प्रकार की उद्यमशीलता दिखायें कि वर्ष 2047 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत का सपना पूरा हो सके।  मंत्री श्री कश्यप ने भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। 
---
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=startupmp nis:value=StartupMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=entrepreneurship nis:value=Entrepreneurship nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
*मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत मानपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित*
---
*विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने शिविर का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा*
इंदौर, 3 अक्टूबर 2026
 नागरिकों को सुलभ, सहज एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मानपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
 डॉ. अम्बेडकर नगर महू की विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने स्वास्थ्य शिविर का भ्रमण किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के लिए की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की।
 शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाना तथा नागरिकों को उनके निकट ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, बीमारियों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर आम नागरिकों को शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। शिविर के माध्यम से नागरिकों को निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान कर स्वास्थ्य सेवाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
---
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वास्थ्यशिविर nis:value=स्वास्थ्यशिविर nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
*निजी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने वाले उद्यमियों को 800 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से अनुदान देगी मध्यप्रदेश सरकार : एमएसएमई मंत्री श्री कश्यप*
---
*उद्यमी हित में नीतियां बनाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लघु उद्योग भारती निरंतर कार्यरत : श्री मधुसूदन दादू*
---
*लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम-2026 का हुआ समापन*
इंदौर, 3 अक्टूबर 2026
  मध्यप्रदेश में नवीन लघु उद्योगों की स्थापना एवं औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यदि उद्यमी अपने क्षेत्र में लघु उद्योगों की स्थापना के लिए नया निजी औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाते हैं, तो मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उन्हें 800 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से अनुदान प्रदान किया जाएगा। यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री श्री चैतन्य कश्यप ने लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम-2026 के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कही।
 एमएसएमई मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश में नवीन लघु उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा देने के लिए 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। मध्यप्रदेश सब्सिडी वितरण के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्यमियों को सब्सिडी की राशि ऑनलाइन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को भी सरल और त्वरित बनाया गया है तथा लगभग दो माह की अवधि में सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि उद्यमियों को उद्योग स्थापना एवं संचालन के दौरान आवश्यक सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हों और प्रदेश में रोजगार के नए अवसरों का सृजन हो।
 श्री कश्यप ने लघु उद्योग भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समागम केवल विचार-विमर्श के मंच नहीं हैं, बल्कि लघु उद्योगों के विस्तार और उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लघु उद्योगों के विकास के लिए उद्यमियों में जागरूकता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण आवश्यक है, जिसके लिए लघु उद्योग भारती निरंतर सक्रियता के साथ कार्य कर रही है।
 लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू ने कहा कि संगठन देश के 27 राज्यों में सक्रिय है और इसके लगभग 70 हजार सदस्य हैं। छोटे एवं लघु उद्योगों से जुड़े उद्यमियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को सरकार तक पहुंचाने तथा उद्यमी हितैषी नीतियों के निर्माण एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन में लघु उद्योग भारती महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य देशभर के छोटे उद्यमियों को एक मंच उपलब्ध कराना और उनके विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।
 श्री दादू ने महिला उद्यमिता एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि देश में 65 महिला इकाइयां स्वतंत्र रूप से कार्य कर रही हैं। इन इकाइयों के माध्यम से महिलाओं को उद्योग एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
 लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र ने कहा कि संगठन टीमवर्क और कार्यकर्ता आधारित व्यवस्था के माध्यम से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता और आर्थिक आजादी का आधार लघु उद्योग हैं। भारत की हजारों वर्षों की उद्यम एवं उत्पादन परंपराओं को आधुनिक समय के अनुरूप विकसित करने की दिशा में लघु उद्योग भारती निरंतर कार्य कर रही है।
 लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के सभी 55 जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में लघु उद्योग भारती की इकाइयां सक्रिय रूप से उद्योग हित में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण, नवीन उद्योगों को प्रोत्साहन तथा उद्योगों के विस्तार के लिए संगठन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
 कार्यक्रम का संचालन लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी ने किया। महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा जैन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम-2026 की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
 समापन समारोह में लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वज्जू भाई वागासिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ताराचंद गोयल, श्री समीर मुंदड़ा,  श्री अतीत अग्रवाल, श्री अशोक अग्रवाल, श्रीमती सी.पी. दुबे, श्री जितेंद्र सिंह सहित लघु उद्योग भारती के देश, प्रदेश एवं विभिन्न प्रांतों की जिला इकाइयों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=msme nis:value=MSME nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=industrialdevelopment nis:value=IndustrialDevelopment nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
MPIDC
*स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत एसएलडीसी जबलपुर में श्रमदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर*
---
*स्वच्छता में सहभागिता का दिया संदेश, सफाई मित्रों एवं सुरक्षा कर्मियों के लिए आयोजित हुआ रक्त परीक्षण शिविर*
इंदौर, 03 अक्टूबर 2026
 भारत सरकार के ‘‘स्वच्छता ही सेवा-2026’’ अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी), नयागांव, जबलपुर में स्वच्छता एवं जनभागीदारी पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि ‘‘स्वच्छता ही सेवा-2026’’ अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक देशभर में मनाया गया। इस वर्ष अभियान की थीम ‘‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत–विकसित भारत’’ निर्धारित की गई थी, जिसके तहत स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों की सफाई तथा सफाई मित्रों के सम्मान पर विशेष बल दिया गया।

*श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश*

 कार्यक्रम के दौरान एसएलडीसी परिसर में श्रमदान एवं स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता प्रदीप सचान,राजेश गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता विवेक अग्रवाल,अनुराग मिश्रा के अलावा सी.एम. जैन, नितेश सिंह,राहुल पांडे, लोकेश श्रीवास्तव,राजीव सिन्हा,ऋषभ नायक, जितेंद्र कुलकर्णी, समीरन रॉय, अनंत कुशवाहा, आनंद मालवीय तथा ऑपरेटर कविता कुशवाहा, अन्नू सिंह, अन्नू दुबे, भावना बेन, प्रतुल तिवारी, मनोज  सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

*सफाई मित्रों और सुरक्षा कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण*

 अभियान के अंतर्गत सफाई मित्रों एवं सुरक्षा कर्मियों के लिए रक्त परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य जांच के माध्यम से कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

*मुख्य अभियंता प्रदीप सचान ने स्वच्छता अभियान के उद्देश्यों से कराया अवगत*

 कार्यक्रम का आयोजन सहायक अभियंता जितेंद्र कुलकर्णी की पहल पर किया गया। मुख्य अभियंता प्रदीप सचान ने स्वच्छता अभियान के उद्देश्यों से कर्मचारियों को अवगत कराया तथा जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर बल दिया।
 कार्यक्रम के समापन पर स्वच्छता मित्रों एवं सुरक्षा कर्मियों के योगदान की सराहना की गई तथा सभी कर्मचारियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल बनाए रखने के संकल्प को दोहराया।
---
<nis:link nis:type=tag nis:id=swachhatahiseva nis:value=SwachhataHiSeva nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpur nis:value=Jabalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वच्छताहीसेवा nis:value=स्वच्छताहीसेवा nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh
सेवा संकल्प अभियान 2026

सफलता की कहानी:

सिविल इंजीनियर श्री अनुज अग्रवाल ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत ₹20 लाख का ऋण प्राप्त कर ‘रैपिकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर एलएलपी’ स्टार्टअप की शुरुआत की। स्टार्टअप के माध्यम से भवन, मकान एवं दुकानों के निर्माण से पूर्व वर्चुअल रियलिटी तकनीक के जरिए उनका डिजिटल स्वरूप दिखाया जाता है।

तकनीक आधारित इस नवाचार से निर्माण क्षेत्र में कार्य को बेहतर ढंग से समझने एवं योजना बनाने में सुविधा मिल रही है। श्री अनुज अग्रवाल के अनुसार उनके स्टार्टअप के माध्यम से लगभग 150–200 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना एवं जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से अपना स्टार्टअप स्थापित करने पर श्री अनुज अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं डीआईसी विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=mukhyamantriudyamkrantiyojana nis:value=MukhyamantriUdyamKrantiYojana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=startup nis:value=Startup nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रोजगार nis:value=रोजगार nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
PRO Jansampark Indore
*सेवा संकल्प अभियान-2026*
-----
*जन-विश्वास शिविर में एक ही छत के नीचे मिलीं शासन की विभिन्न सेवाएं, नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के साथ हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*
----
*शासन की योजनाओं से लाभान्वित उद्यमियों ने साझा किए सफलता के अनुभव, विभागीय स्टॉलों के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी*
इंदौर, 03 अक्टूबर 2026
 सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के मदन महल गार्डन में आयोजित जन-विश्वास शिविर में जनसेवा, जनसंवाद और सुशासन की प्रभावी तस्वीर देखने को मिली। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की कार्यवाही की। जन संवाद, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, उद्यमी संवाद और विभिन्न विभागों की सेवाएं शिविर के प्रमुख आकर्षण रहे।
 शिविर में सांसद श्री शंकर लालवानी, प्रभारी महापौर श्री राजेंद्र राठौड़, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, विधायक श्री रमेश मेंदोला, नगर निगम के सभापति श्री मुन्नालाल यादव सहित महापौर परिषद के सदस्य, पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*विभागीय स्टॉलों पर मिलीं विभिन्न शासकीय सेवाएं*

 शिविर में सभी संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए गए। इनमें आधार सेवाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, समग्र ई-केवाईसी, फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाओं सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन दिया। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को काफी सुविधा मिली।

*स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*

 जन-विश्वास शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा नियमित जांच कराने की सलाह भी दी। शिविर में आयुष विभाग द्वारा भी स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों का उपचार किया गया।

*उद्यमी संवाद में गूंजे सफलता और आत्मनिर्भरता के अनुभव*

 शिविर में आयोजित उद्यमी संवाद विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक एवं अन्य सहायता प्राप्त कर अपना व्यवसाय स्थापित करने और आगे बढ़ने वाले उद्यमियों ने सहभागिता की। उद्यमियों श्री सिद्धार्थ जैन (नवकार स्टील) और सुश्री मानसी जैन (शंकर नमकीन उद्योग) ने अपने संघर्ष, व्यवसाय की शुरुआत और सफलता तक के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं से प्राप्त सहायता ने उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने, अपने व्यवसाय का विस्तार करने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। उद्यमियों के अनुभवों से अन्य इच्छुक युवाओं एवं नागरिकों को भी स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरणा मिली।

*जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा*

 शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। शिविर के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने, नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया गया।

*अस्पताल, कॉलेज, स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का निरीक्षण*

  शिविर के प्रारंभ में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल, विधायक श्री रमेश मेंदोला और प्रभारी महापौर श्री राजेंद्र राठौड़ ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के नंदानगर अस्पताल, कनकेश्वरी महाविद्यालय और सुभाष नगर स्थित संजीवनी क्लिनिक तथा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी तरह अन्य अधिकारियों ने भी आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूल, उचित मूल्य  की दुकान, स्वास्थ्य संस्थाओं का भी आकस्मिक निरीक्षण किया।

*जन सवांद*

  शिविर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष में सुना। उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना तथा संबंधित अधिकारियों को तुरंत निराकरण के निर्देश दिए।
 कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
 मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का मूल उद्देश्य शासन की सेवाओं को आम नागरिकों के और करीब लाना, उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना तथा जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। जन-विश्वास शिविर इसी दिशा में जनसेवा और सुशासन की महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित किया गया।
---
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=janvishwasabhiyan nis:value=JanVishwasAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
PRO Jansampark Indore 
Collector Office Indore
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना – सफलता की कहानी

जिला – इंदौर (म.प्र.)

पहले थी परेशानी –
श्रीमती गायत्री जाट बताती हैं कि पहले खाना बनाने के लिए चूल्हे पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे धुएं और समय की परेशानी होती थी।

योजना से मिली राहत –
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने से खाना बनाना आसान हो गया है। अब समय की बचत होती है और धुएं से भी राहत मिली है।

हितग्राही ने कहा –
“उज्ज्वला योजना से हमें बहुत सुविधा मिली है। अब खाना बनाना आसान हो गया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करती हूं।”

<nis:link nis:type=tag nis:id=ujjwalayojana nis:value=UjjwalaYojana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=महिला_सशक्तिकरण nis:value=महिला_सशक्तिकरण nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
JDjansampark Indore 
Collector Office Indore
सेवा संकल्प अभियान-2026

सफलता की कहानी:

ग्राम पेड़मी निवासी श्रीमती सोना ठाकुर ‘राधिका आजीविका स्व-सहायता समूह’ से जुड़ीं। समूह से प्राप्त प्रथम ऋण से सिलाई मशीन खरीदकर सिलाई कार्य शुरू किया, जिससे उन्हें प्रतिमाह ₹5–6 हजार की आय होने लगी। इसके बाद द्वितीय ऋण से जनरल स्टोर प्रारंभ किया, जिससे उनकी मासिक आय बढ़कर ₹10–15 हजार तक हो गई।

आजीविका मिशन के सहयोग और निरंतर प्रयासों से आत्मनिर्भर बनकर श्रीमती सोना ठाकुर ‘लखपति दीदी’ की श्रेणी में शामिल हुईं। वे सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं आजीविका मिशन के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhpatididi nis:value=LakhpatiDidi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आजीविका_मिशन nis:value=आजीविका_मिशन nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
सेवा संकल्प अभियान-2026

नमो सेवा – अनकही कहानियां के अंतर्गत इंदौर के राजवाड़ा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=namoseva nis:value=NamoSeva nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनकल्याणकारी_योजनाएं nis:value=जनकल्याणकारी_योजनाएं nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
सेवा संकल्प अभियान-2026

सफलता की कहानी

स्व-सहायता समूह से जुड़कर माया चौहान ने अपने आर्थिक जीवन में नई दिशा हासिल की। समूह से जुड़ने से पहले वे सिलाई का कार्य करती थीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने ऋण प्राप्त कर जनरल स्टोर शुरू किया। इसके साथ ही वे ब्यूटी पार्लर का कार्य भी कर रही हैं।

समूह को राशन दुकान का संचालन भी प्राप्त हुआ है, जिसे समूह की सभी सदस्य मिलकर संचालित करती हैं। विभिन्न आजीविका गतिविधियों से वर्तमान में माया चौहान की मासिक आय लगभग 12 से 14 हजार रुपये है। इस प्रकार वे ‘लखपति दीदी’ की श्रेणी में शामिल होकर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।

माया चौहान ने अपनी आजीविका में आए सकारात्मक बदलाव के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhpatididi nis:value=LakhpatiDidi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=महिला_सशक्तिकरण nis:value=महिला_सशक्तिकरण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आत्मनिर्भर_भारत nis:value=आत्मनिर्भर_भारत nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
सेवा संकल्प अभियान-2026

स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद ज्योति पटेल ने अपनी आजीविका को विस्तार देते हुए जनरल स्टोर एवं सिलाई कार्य शुरू किया। समूह में सचिव पद का दायित्व निभाने के साथ ही वे ग्राम संगठन में भी सचिव के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

ज्योति बैंक सखी के अंतर्गत सीआरपी (CRP) तथा लखपति दीदी सीआरपी के रूप में भी कार्य कर रही हैं। विभिन्न आजीविका गतिविधियों एवं दायित्वों के माध्यम से उनकी एवं उनके परिवार की आय में वृद्धि हुई है। वर्तमान में परिवार की मासिक आय लगभग 10 से 12 हजार रुपये है।

लखपति दीदी योजना से जुड़ने के बाद ज्योति की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार आया है और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। अपनी आर्थिक प्रगति के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indore nis:value=indore nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=इंदौर nis:value=इंदौर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lakhpatididi nis:value=LakhpatiDidi nis:enabled=true nis:link/>
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh
Video 23
Video 24