
देहात थाना भिंड पुलिस की जन चौपाल: ग्राम जामना में साइबर सुरक्षा का दिया संदेश भिंड। पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना देहात भिंड पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत जामना में जन चौपाल का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। #BhindPolice #CyberSafety #JanChaupal #SafeClick2026 #CyberAwareness #MPPolice #Bhind
Gormi, Bhind | Jun 28, 2026

सीहोर में "सेफ क्लिक 2.0 – 2026" के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सीहोर। साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0 – 2026" के तहत दर्शन एकेडमी, सीहोर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान SDOP सीहोर श्रीमती पूजा शर्मा एवं साइबर सेल प्रभारी श्री सुशील साल्वे ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को डिजिटल अरेस्ट, KYC, OTP, UPI एवं निवेश धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा संबंधी पेम्फलेट वितरित किए गए तथा व्याख्यान के माध्यम से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या OTP साझा न करें तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।#Sehore #SafeClick2026 #CyberAwareness #CyberSafety #CyberCrime
Ashta, Sehore | Jun 26, 2026

सायबर ठगों पर पन्ना पुलिस का बड़ा शिकंजा, 7.50 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार। #CyberCrime #PannaPolice #CyberFraud #SafeClick2026 #CrimeNewsIndia
Madhya Pradesh, India | Jun 25, 2026