सिकंंदराबाद: गुलावठी रोड स्थित नॉर्मल स्कूल के पास युवक ने पुलिस को दी बाइक लूट की झूठी सूचना, आरोपी गिरफ्तार
गुलावठी रोड स्थित नार्मल स्कूल के पास युवक ने पुलिस को बदमाशों द्वारा बाइक लूट की झूठी सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में मामला फर्जी पाया गया। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता की 19 मार्च को बाइक चोरी हो गई थी। इंश्योरेंस के रुपये लेने के लिए युवक ने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है।