कुलपहाड़: महोबा में बारिश के कारण अलर्ट, डीएम-एसपी ने लहचूरा बांध का किया निरीक्षण
महोबा में पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। लगातार बारिश के बीच बाढ़ और जलभराव की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी प्रभास कुमार और पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र स्थित लहचूरा बांध का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बांध के जलस्तर, जल निकासी व्यवस्था के साथ ही आसपास के तटीय इलाकों का जायजा लिया।