शाहजहांपुर: रौसर कोठी गांव में दामाद ने तमंचे से ससुर को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
यूपी के शाहजहांपुर में थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के राैसर कोठी गांव में बाइक से ससुराल पहुंचे दामाद का ससुर से हुआ झगड़ा फिर दामाद ने तमंचे से ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। ससुर को गोली मारने का लाइव वीडियो आया सामने। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी सौम्या पाण्डेय के निर्देशन में तीन टीमें हत्यारोपी की तलाश में जुटी।