शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण दिए निर्देश
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए स्थापित किए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों की गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण करने निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने वाहनों की चैटिंग और मीडिया पैड न्यूज़ की निगरानी को निर्देशित किया।