शाहजहांपुर: रौसर कोठी स्थित चौढेरा गांव में युवक ने फांसी पर लटक कर दी जान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहजहांपुर महानगर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में स्थित राैसर कोठी स्थित चौढेरा गांव के रहने वाले लक्ष्मी चंद उर्फ बबलू ने बताया कि उनके पुत्र रामू जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष थी उसने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर भेज कर साक्ष्य संकलन कराए हैं।