शाहजहांपुर: मदनापुर पुलिस ने शराब भट्टी से कच्ची शराब निकाल रहे एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार अवैध कच्ची शराब निकालने और बिक्री करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मदनापुर पुलिस ने शराब भट्टी चलाकर कच्ची शराब निकल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर पुलिस ने मौके पर 410 लीटर लहान को भी नष्ट करवाया है।