शाहजहांपुर: डीएम ने EVM के कमिश्निंग कार्य हेतु जीएफ कॉलेज में कक्षों का किया निरीक्षण दिए निर्देश
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 एवं 136 ददरौल विधानसभा क्षेत्र के उप निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु जीएफ कॉलेज में EVM के कमिश्निंग कार्य हेतु चिन्हित किए गए कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पांडे सहित संबंधित अधिकारी गण मौजूद रहे।