शाहजहांपुर: OCF इंटर कॉलेज में उपनगर आयुक्त की उपस्थिति में मतदान बढ़ाने को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
शाहजहांपुर महानगर में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज उपनगर आयुक्त संगीता कुमारी की उपस्थिति में ओसीएफ इंटर कॉलेज में मतदान बढ़ाने को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान उपनगर आयुक्त ने बूथ लेवल स्वीप कमेटी के साथ बैठक कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु कार्य योजना बनाई और छात्र-छात्राओं के बीच मतदान बढ़ाने को लेकर प्रतियोगिता भी कराई गई।