रोलगार मेले में 55 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के कुल 14 प्रकरणों में 95 लाख 64 हजार रूपये तथा PMFME योजनांतर्गत 7 प्रकरणों में 38 लाख 42 हजार की राशि के लोन सेंक्शन किये गये
तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, भोपाल, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भोपाल एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजनांतर्गत मेलें का अयोजन किया गया।
जिसमे भाग लेने वाली कुल 9 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 55 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। जिसमें से अप्रेंटिसशिप हेतु 16 एवं प्लेसमेंट हेतु 39 प्रतिभागियों का चयन किया गयाl
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh