मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रेस संवाद के महत्वपूर्ण बिंदु
विकास के संकल्पों का मंथन, जनकल्याण के फैसलों का अमृत
1. निवेश और रोजगार का अमृत-
मंदसौर के बसई गांव में 178 हेक्टेयर में एग्रो पार्क विकसित करने की स्वीकृति। इस परियोजना से लगभग 3,200 करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 14 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
भारत सरकार की 'भव्य योजना' के अंतर्गत मंदसौर की गरोठ तहसील के कुरलासी गांव में 3,500 एकड़ में केमिकल पार्क की स्थापना को मंजूरी। इससे लगभग 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश आएगा, 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh