कटिहार: समाहरणालय स्थित कार्यालय में एसपी के द्वारा जनता दरबार का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी
शुक्रवार की दोपहर 12 से एसपी वैभव शर्मा के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया था। जनता दरबार में जिले के अलग-अलग प्रखंडों से कुल 46 फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे हुए थे। जहां बारी-बारी से पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना। साथ ही उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का निदान किया जाएगा।