कटिहार: गौशाला में किराना दुकान में चोरी करते चोर पकड़ा गया, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
गुरुवार की शाम 6:30 बजे एक किराना दुकान में चोरी करते एक चोर को दुकानदार ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जहां चोर को पहले पोल से बांध दिया गया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। वहीं दुकानदार के द्वारा इस घटना की जानकारी सहायक थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जहां दुकानदार का फर्द बयान दर्ज कर चोर को गिरफ्तार कर लिया।