कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर नशा खुरानी गिरोह के शिकार यात्री को रेल पुलिस ने ट्रेन से उतारा, अस्पताल में भर्ती कराया
गुरुवार की दोपहर 2 बजे एक यात्री को रेल पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जो नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गया था। रेल पुलिस ने बताया कि इस यात्री का नाम चांद राय सोरेन है और इनका घर दार्जिलिंग है। यह व्यक्ति ट्रेन से बाहर कमाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान नशा खुरानी गिरोह का यह शिकार हो गया।