कटिहार: सदर अस्पताल की कुव्यवस्था पर पूर्व डिप्टी सीएम ने उठाया आवाज, सिविल सर्जन के खिलाफ मंगल पांडे को लिखेंगे पत्र
गुरुवार की शाम 4 बजे पूर्व डिप्टी सीएम सह विधायक तार किशोर प्रसाद ने सदर अस्पताल की कुव्यवस्था पर आवाज उठाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र नाथ सिंह की सदर अस्पताल में पकड़ ढीली हो चुकी है। आए दिन कोई ना कोई घटना सदर अस्पताल से देखने को मिल रही है। जिसे लेकर वह जिला पदाधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे।