कटिहार: मनसाही में सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
गुरुवार की शाम 7 बजे एक महिला और एक पुरुष को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो सड़क हादसे में घायल हो गए थे। घटना के बारे में घायल के परिजन ने बताया कि उनका घर शरीफ गंज है और यह दोनों रिश्ते में पति-पत्नी है और अपने घर मनिहारी जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने इन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिससे यह सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।