लखीसराय: लखीसराय पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 पर जिला अतिथि गृह पहुंचे। बताया गया कि वे जमुई जाने के क्रम में यहां रुके थे।उनके आगमन की सूचना मिलते ही भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला अतिथि गृह परिसर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने फूलों के बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।