शिवपुरी नगर: जराय गांव में राशन के विवाद को लेकर 4 भाइयों ने ताऊ पर लाठी-डंडों से किया हमला, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शिवपुरी जिले के जराय गांव में सरकारी राशन को लेकर विवाद हुआ। रविवार शाम चार सगे भाइयों ने अपने ताऊ सूरज सिंह लोधी की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना का कारण सरकारी राशन की दुकान से मिला अनाज था। सूरज सिंह लोधी की मां उनके साथ रहती हैं। वे राशन की दुकान से अनाज लेकर घर आई थीं। इस बात से नाराज होकर चार भाई बलवीर, भरत, दीपक और कल्याण सूरज सिंह के घर पहुंचे।