शिवपुरी नगर: शांति नगर कॉलोनी में सूने मकान में हुई लाखों की चोरी, CCTV फ़ुटेज आया सामने
शिवपुरी के शांति नगर कालोनी में शनिवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोर मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के गहनों के अलावा करीब एक लाख रुपए की नकदी भी ले गए। चोरी की घटना उस समय हुई जब मकान मालिक चेतन कबीर अपनी पत्नी के इलाज के लिए ग्वालियर गए थे।