शिवपुरी नगर: जिला अस्पताल में इलाज कराने आए युवक का मोबाइल चोरी, कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज
जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह जाटव निवासी खोंदा थाना पारगढ़ ने बताया की बीते रोज पूर्व वह अपनी बुजुर्ग मां को ज़िला अस्पताल में लेकर आया था। जहां डॉक्टर ने उसकी मां को ज़िला अस्पताल में भर्ती किया था। जिसके बाद बीती रात वह ज़िला अस्पताल के वॉर्ड में सो रहा था। तभी उसके जेब में रखे मोबाइल को अज्ञात चोर ने चुरा लिया। जिसकी उसने कोतवाली थाने में कराई है।