कोंडागांव: NH-30 जुगानी पेट्रोल पंप के पास माजदा वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार आश्रम अधीक्षक की हुई मौत व दो बच्चे हुए घायल
NH-30 जुगानी पेट्रोल पंप के पास सोमवार को रायपुर से जगदलपुर की ओर माजदा वाहन ने बाइक को टक्कर मार। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है । वही दो बच्चे घायल हो गये है । मृतक की पहचान भण्डारसिवनी बुरकाभाटा सुखराम मरकाम के रूप में हुई है। जो भण्डारसिवनी बालक आश्रम के अधीक्षक थे। दोनो घायल बच्चो का उपचार जारी है। जिसमें एक कि स्तिथ गम्भीर बनी हुई है ।