कोंडागांव: दहिकोंगा पेट्रोल पंप के पास कुसमा के एक ग्रामीण को पीछे से आ रहे बाइक ने ठोका, घायल ग्रामीण जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दहिकोंगा में पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें कुसमा का एक ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया है। कुसमा निवासी मलसाय कोर्राम ने 11 अगस्त को जानकारी देते हुए बताया कि वह दहिकोंगा बाजार से घर वापस आ रहा था उसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक चालक ने उन्हे टक्कर मार दिया।